what is php comment in hindi

What is PHP comment in Hindi :


इस artical में आप PHP के comments के बारे में सिखने वाले हैं। तो चलिए हम एक syntax के माध्यम से इसे समझने का प्रयास करते हैं

what is php comment in hindi
what is PHP comment in Hindi


यहाँ पर देखिये PHP के syntax के अंदर  हमने एक code लिखा हुआ है


<?php

$name="SSEFFORT<br>";

$num=1508200;

echo "you are a great :" .$name ;

echo  $num;

?>


यह code काफी बड़ा भी हो सकता है और छोटा भी। और मान लीजिये उसी project पर जिसमे मै काम कर रहा हूँ , उसमे multiple developer की team भी काम कर रही है तो मै चाहता हूँ की मैंने जो code लिखा है वह दूसरे developer को भी पता चल जाये। की यह code जो है किस बारे में है, और इसका main purpose  क्या
है ?

तो इसके लिए हम PHP comments का use करते हैं।
 comments को use करने का एक दूसरा purpose भी होता है जोकि बहुत ज्यादा  important होता है। दूसरा purpose यह है की मान लीजिये ऊपर वाले example में दो line लिखी गयी हैं। एक में वेरिएबल को value ($num=1508200;) assign की गयी है और दूसरे में echo (echo  $num ;) की गयी है।

और अब मै चाहता हूँ की जब मै program को run करूँ तो जो echo वाली line (echo  $num ;)है वो print न हो। मतलब की यह run ही न हो।
तो इसके लिए हम इस line को comment कर देंगे कुछ इस तरह से।

 //echo  $num;

तो अब आप समझ ही गए होंगे की comments के basicly दो ही use होते हैं। पहला- या तो यह  code जो आप लिख रहे हैं उसके बारे में बताना चाहते हैं की main purpose क्या है इस code का। तो इसे php comments के माध्यम से बता सकते हैं ,और दूसरा-  जिस भी line की आप testing कर रहे हैं और उसे आप run नहीं कराना चाहते हैं तो उसके लिए भी comment का use कर सकते हैं।

Types of comments in PHP :

PHP के अंदर basically 2 तरह के comments होते हैं।

1. single-line comment
2. Multiple line comment

1. single-line comment :

 single-line के अंतर्गत एक single line को ही comment किया जा सकता है।  चलिए इसे example से समझ लेते हैं।




<?php

$name="SSEFFORT"; //here is comment 

echo "you are a great :" .$name ;

?>  


उपरोक्त example में हमने $name="SSEFFORT"; के आगे double slash (//) लगाकर यह बता दिया है की इस line का main purpose क्या है और मतलब क्या है, इस लाइन का।
PHP में single line comment को use करने का एक तरीका और है। जोकि slash(//) की जगह hash (#) का use करके किया जाता है। 


<?php

$name="SSEFFORT"; # here is comment 

echo "you are a great :" .$name ;

?>  


और अब हम चाहते हैं एक single line run ही न हो , तो इसके लिए double slash(//) को $name="SSEFFORT"; के आगे इस तरह से लगा देंगे। 



<?php

// $name="SSEFFORT"; 

echo "you are a great :" .$name ;

?>  



 जिससे यह line फिर run ही नहीं होगी और इसका कोई कैसा भी आउटपुट हमें show नहीं होगा। इस तरह से आप जिस भी line को run नहीं करवाना चाहते हैं उसे ऐसे ही comment कर सकते हैं।

2. Multiple line comment :

इस तरह के comment के अंदर हम multiple line (एक से अधिक लाइन ) को comment कर सकते हैं।
मान लीजिये हमें किसी code के बारे में जानकारी देना है की की इस code का main purpose क्या है इसका मतलब  क्या है और यदि यह information एक से अधिक line में पूर्ण होती है तो इसके लिए multiple lines comment का use करते हैं।  कुछ इस तरह से -


<?php

$name="SSEFFORT"; 

echo "you are a great :" .$name ; /* here is comment which can     be on  multiple lines */

?>  


उपरोक्त example में हमने multiple line comment के लिए पहले slash star (/*) और last में star slash (*/) का use किया है। इससे हम केवल किसी code के बारे में जानकरी देने के लिए नहीं बल्कि codes को भी comment कर सकते है जिसे की हम run नहीं करना चाहते हैं। कुछ इस तरह से -



<?php

/* 
$name="SSEFFORT"; 

echo "you are a great :" .$name ; */

?>  


multiple line comment का use करके हम इस तरह से कितनी भी lines comment कर सकते हैं। इसकी कोई limit नहीं है। तो यह बहुत ही ज्यादा use होता है php के code के अंदर। और यह एक बहुत ही practice रहती है की हर comments के साथ बताते जायें की ये जो आपने complex code लिखा है ये किस बारे में हैं।

हमने इस articale what is php comment in hindi में क्या सीखा ?  

दोस्तों आपको इस articale के माध्यम से what is php comment in hindi के बारे समझाने का प्रयास किया गया है। अगर फिर भी आपको इसे समझने में कोई problem हो तो आप comment box में comment करके सवाल पूँछ सकते हैं। धन्यवाद !

Post a Comment

0 Comments