Introduction to PHP data types in Hindi :
किसी variable में हमें किस तरह की information store करनी है, ये हम data types के माध्यम से ही define करते हैं। जैसे की मान लीजिये आप कोई संख्या या character store करना चाहते हैं , तो आप यह data type के माध्यम से compiler को दर्शाते हैं।![]() |
| PHP data types in Hindi |
PHP में मुख्यतः 8 तरह के data type होते हैं जोकि निम्नलिखित हैं -
ये 8 तरह के datatypes भी अलग - अलग categary में devide हैं ,इनमे से 4 scaler types होते हैं।
2 compound type और 2 special types के data type होते हैं।
➲ Scalar types
➧Integer
➧Float
➧Boolean
➧String
➲ Compound types
➧Array
➧Object
➲ Special types
➧Resource
➧Null
चलिए इनके बारे में detail में जानने का प्रयास करते हैं -
➲ Scalar types :
Scalar data types को base types के नाम से भी जाना जाता है। इस प्रकार के data types एक programming language by default provide करते हैं और ये data types एक single value को hold करते हैं। जैसे की int,char,float,boolean etc .
➧Integer :
इसके अंतर्गत केवल संख्या ही store की जाती है , और हमेशा पूर्ण संख्या (1 ,2 ,3 ,4 ,5 ... ) ही store होती हैं। इसके अलावा अगर कोई संख्या दशमलव (point ) में है तो वह इसमें नहीं स्टोर हो सकती।PHP में integer value को बहुत ही आसान तरह से creat किया जाता है। जोकि नीचे दिया गया है -
<?php
$a = 1234;
?>
|
➧Float :
इस type के variable के अंतर्गत हमारे द्वारा दशलमव संख्या (1.2 , 2.3 ,4.5 ,..... ) ही store की जाती हैं।
<?php
$a = 1.234;
?>
|
➧Boolean :
Boolean type के variable में केवल true और false में से कोई एक value ही store की जा सकती है।
<?php
$a = true;
?>
|
➧String :
इस टाइप के वेरिएबल में आप string store कर सकते हैं यदि simple way में कहा जाये तो characters की sequence ही string कहलाती है। PHP में string को निचे दिए गए example की तरह creat करते हैं।
<?php
$messagetype= "HELLO SSEFFORT READER….";
?>
|
➲ Compound types :
compound data type वो data type होते हैं जिन्हे आप programming language का use करके अपने program में स्वयं बनाते हैं। उदाहरण: arrays, structure, linked-list, stack, queue, etc.
compound data type के द्वारा PHP में Array व Objects को Represent किया जाता है। और यह Data Type वास्तव में Basic Data Types का Collection ही होता है।
➧Array :
इसे आप simple way में इस प्रकार भी समझ सकते हैं की array का मतलब ही यह है की Scalar या Compound Type के मानों के Collection को Represent करना। यानी की आप इस तरह समझ सकते हैं की जब भी हमें एक ही प्रकार के बहुत सारे मानों को Access व Manipulate करना होता है, तब हम इसके लिए Array Create करते हैं।
आइये इसे एक उदाहरण के माध्यम से समझते हैं -
example 1.
example 2.
आइये इसे एक उदाहरण के माध्यम से समझते हैं -
example 1.
<?php
$arr = array("HELLO","SSEFFORT", "READER.";
?>
|
example 2.
<?php
$arr = array ([1] =>"HELLO";
[2] =>"SSEFFORT";);
?>
|

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box