PHP Constant Variable in Hindi

PHP Constant Variable in Hindi :


इस article में हम PHP के constant variable के बारे में सिखने वाले हैं।इससे पिछेल वाले article PHP variables in Hindi में हमने आपको बताया था की PHP में variable कैसे बनाते हैं।और वहाँ पर हमने ये भी बताया था की अगर हम variable के अंदर दोबारा से कोई value assign कर देते हैं। तो उसकी value change हो जाती है।



चलिए इसे एक example के माध्यम से समझने का प्रयास करते हैं।


   <?php

                  $x=250 ;
                  $x = 800 ;
           
                echo $x ;
   ?>  



देखिये ऊपर हमने पहले $x की value 250 दी है। और बाद में  $x की value 800 reassign कर दी है। तो अगर हम इसे $x को echo करते हैं।  तो हमारे पास जो value आएगी वो 800 होगी।


OUTPUT :

800 


ऐसे क्यों होगा क्यूंकि जो last value होती है variable के अन्दर वही print होती है।

और हम अगर इसे दोबारा से reassign कर देते हैं और इसमें एक string value store कर देते हैं।



   <?php

            $x=250 ;
            $x = 800 ;
            echo $x ;

  $x=” HELLO SSEFFORT”     
   echo $x;
?>  



तो अब हमारे पास value आएगी HELLO SSEFFORT .


OUTPUT :

HELLO SSEFFORT


तो इसका मतलब है की हम variable के अंदर जाकर कभी भी value change कर सकते हैं।

अब मान लीजिये हम ऐसा variable बनाना चाहते हैं की जिसकी value कभी change ही न हो सके। जैसे की हमने एक बार $x वैल्यू दे दी 500 तो यह कभी change ही न हो। तो इसके लिए PHP के अन्दर आते हैं PHP constant variable. आइये इसे detail में समझने का प्रयास करते हैं।


यहाँ देखिये जो हम PHP के अंदर उसका constant variable बनाते हैं यह उसका syntax है -


define (name, value ,case-insenstive)

इसके लिए सबसे पहले आप define लिखेंगे ,और roundbrackes लगाकर तीनो parameter को लिखेंगे। सबसे पहले जो parameter आता है वो होता है variable का name , फिर variable की value और फिर last में case-insenstive आता है जहाँ पर सिर्फ दो ही value आती हैं true या false . Bydefault जो value होती है caseinsenstive में वो होती है false.

इसका मतलब क्या होता है की मान लीजिये आपने variable का नाम small-caps में लिया है और बाद में आप इसे captel letter में लेकर print करवाना चाहते हैं , तो वो कर सके या न कर सके। यह case-insenstive में depend करता है। अगर यहाँ पर वैल्यू false होगी तो वह नहीं कर सकेगा। और अगर true होगी तो वह कर सकेगा। चलिए example की help से समझ लेते हैं -


define (num, 100)

ऊपर हमने एक num  नाम का variable लिया , और इसके अंदर value assign कर दी 100 . तो ये हमारा बन गया एक constant variable . जिसकी वैल्यू को हम कभी दोबारा change नहीं कर सकते हैं।
और अब मै अगर इसे echo करूँगा तो value आएगी 100 . यहाँ एक बात और हैं की हमने इसमें तीसरा parameter (case-insenstive) नहीं लगाया है। जैसा की हमने आपको बताया है की इसके अंदर जो default value होती है वो होती है false .

false मतलब जैसा की हमने पहले वेरिएबल name लिया है वही ,वैसा name print करते time भी लेना है। जो आपने define करते time दिया था।

और अब अगर मै इसके तीसरे parameter के अंदर value store कर देता हूँ true .


define(num, 100, true)

तो अब हम variable name  को कैसे भी लिख सकते हैं print करते time , small-letter या captel-letter किसी में भी।


echo NUM;  OR  echo num;


ऐसा कैसे possible हुआ क्यूँकि हमने तीसरे parameter का use करके उसमे true लिख दिया है इसलिए।
तो ऐसा हम simple variables में नहीं कर सकते हैं।

PHP constant variable in hindi  से related कुछ खास बातें और हैं की इन्हे कैसे लिखा जाता है ,तो चलिए इन्हे भी जान लेते हैं -


1. define(num, 100, true)

2. define(_num, 100,true)

3. can’t use $ sign with constant variable name

4. Constan variables are globle variable in PHP  


PHP के अंदर दो तरह के variables होते हैं Globle variables और  local variables इनके बारे में हम आगे के article में जानेंगे।

Note /:
जो भी constant variable होते हैं, जैसे ही हम इन्हे define करते है ये automateclly Globle variable बन जाते हैं।

PHP Constant Variable in Hindi में हमने क्या सीखा ?

इस article में हमने PHP के constant variable के बारे में आपको बेहद ही सरल भाषा में जानकारी देने का प्रयास किया है। आशा है की इसे पढ़कर जरूर आपको कुछ न कुछ सिखने को मिला होगा। और अगर अभी भी आपको इसे समझे भी कोई कैसे भी परेशानी आ रही है तो आप comment box में comment करके पूछ सकते हैं। धन्यवाद !

Post a Comment

0 Comments